पिता को नौकरी दिलाने में पुत्र ने अपना करियर दांव पर लगायाः होमगार्ड बहाली में बाप के बदले दौर लगा रहा बेटा गिरफ्तार

पिता को नौकरी दिलाने में पुत्र ने अपना करियर दांव पर लगायाः होमगार्ड बहाली में बाप के बदले दौर लगा रहा बेटा गिरफ्तार


गिरफ्तार युवक सोनू पासवान घोसी थाना क्षेत्र के छतोई गांव का निवासी बताया गया है जो अपने पिता रामाधार पासवान के बदले अवैध ढंग से दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रयास कर रहा था।

पिता को नौकरी दिलाने में पुत्र ने अपना करियर दांव पर लगायाः होमगार्ड बहाली में बाप के बदले दौर लगा रहा बेटा गिरफ्तार 

अब तक आपने बेटे का करियर संवारने में बाप के बर्बादी की की कहानी सुना होगा। बिहार के जहानाबाद से ठीक इसके उलटा मामला सामने आया है जहां पिता को नौकरी दिलाने के लिए पुत्र ने अपना करियर दांव पर लगा दिया। पिता को नौकरी भी नहीं मिली और पुत्र गिरफ्तार हो गया। पुलिस उससे पूछताछकर रही है।

जहानाबाद एरोड्रम स्टेडियम के मैदान में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही है। शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान सोमवार को एक जालसाज युवक पकड़ा गया। वह अपने अभ्यर्थी पिता को होमगार्ड बनाने के लिए अवैध ढंग से ग्राउंड में घुस गया और शारीरिक जांच में शामिल हो गया। लेकिन वहां मुस्तैद पदाधिकारियों ने युवक को पकड़ लिया। उसे नगर थाने की पुलिस को सौंपा गया है।

गिरफ्तार युवक सोनू पासवान घोसी थाना क्षेत्र के छतोई गांव का निवासी बताया गया है जो अपने पिता रामाधार पासवान के बदले अवैध ढंग से दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रयास कर रहा था। बिहार गृह रक्षा वाहिनी की जिला समादेष्टा प्रभा कुमारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को नगर थाने की पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

खबर के अनुसार हुआ यह कि सोमवार को घोसी प्रखंड क्षेत्र के कुल 1262 अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक जांच की परीक्षा हो रही थी। इसमें 467 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। होमगार्ड की बहाली के लिए अभ्यर्थियों में छतोई गांव के निवासी रामाधार पासवान भी एक अभ्यर्थी थे।

बताया गया है कि पहले अभ्यर्थी रामाधार पासवान चेकिंग के दौरान चेस्ट नंबर प्राप्त कर लिया था। उसके बाद जालसाजी के तहत किसी तरह अपने बेटे सोनू पासवान को निर्गत चेस्ट नंबर दे दिया। बाप के बदले बेटा फर्जी अभ्यर्थी बनकर दौड़ लगाने के लिए ग्राउंड में प्रवेश भी कर गया था। ग्राउंड में बायोमेट्रिक जांच के दौरान फर्जी अभ्यर्थी को वहां मौजूद कर्मियों ने पकड़ लिया।

इस संबंध में जिला समादेष्टा प्रभा कुमारी ने अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को घोसी प्रखंड क्षेत्र के अभ्यर्थियों की हुई शारीरिक जांच में 57 अभ्यर्थी सफल हुए।

बच्चे और करियर में से एक के लिए कोई मां मजबूर नहीं है: बॉम्बे हाईकोर्ट

बिहार प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम

सुष्मिता सेन के पिता को ललित मोदी से रिश्ते की नहीं जानकारी

सुष्मिता-ललित मोदी के रिलेशनशिप पर आया रणवीर सिंह का रिएक्शन

ललित मोदी राजस्थान में सुपर सीएम कहलाते थे, विवादों से रहा नाता 

रिलेशनशिप के इजहार में ललित मोदी ने कर दिया ब्लंडर, जानें क्या

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार में खड़ा करेंगे किसान आंदोलन

जय हिंद, जय बांग्ला; बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा में ली शपथ

Bihar Latest News Bihar News In Hindi Jahanabad News Home Guard Recruitment

होम न्यूज़ ब्रीफ फोटो वीडियो देश राज्य मनोरंजन करियर विदेश धर्म बिजनेस गैजेट्स ऑटो लाइफस्टाइल खेल वेब स्टोरी ओपिनियन क्राइम जोक्स जरूर पढ़ें अनोखी नंदन


हिंदी न्यूज़

बिहार

बिहार

और पढ़ें 

Bihar News Live Updates: मुंगेर मे लूटपाट का विरोध करने पर मजदूर की जिंदा जलाकर हत्या,सासाराम मे 25 लाख की नशीली दवा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नवादा में अमीन की ट्रेनिंग दे रहे दो फर्जी गिरफ्तार

तेजस्वी यादव पर BJP का पलटवार, कहा- ईडी से बचने के लिए नित्यानंद राय से मिले थे लालू के बेटे

जिंदा जलाकर मार डालाः लूट का विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क युवक को जलाया, मौत

बिहार के सीतामढ़ी में नूपुर शर्मा का समर्थक बताने पर युवक को मारा चाकू, दो गिरफ्तार

एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिरागः बूढ़ी गंडक नदी में डूबकर तीन युवकों की मौत, सैनिक बन देश सेवा करने की कर रहे थे तैयारी

पिता को नौकरी दिलाने में पुत्र ने अपना करियर दांव पर लगायाः होमगार्ड बहाली में बाप के बदले दौर लगा रहा बेटा गिरफ्तार

फिर रोड रेजः बाइक सवार युवकों ने पिकअप चालक को पोल से बांधकर पीटा, ऐसे बढ़ा विवाद

हमे फॉलो करे

Comments

Popular posts from this blog

BPSC 66th Exam Interview 2022: बीपीएससी 66वीं परीक्षा के साक्षात्कार 18 जुलाई को, कॉल लेटर जारी