BPSC 66th Exam Interview 2022: बीपीएससी 66वीं परीक्षा के साक्षात्कार 18 जुलाई को, कॉल लेटर जारी

BPSC 66th Exam Interview 2022: बीपीएससी 66वीं परीक्षा के साक्षात्कार 18 जुलाई को, कॉल लेटर जारी

बीपीएससी ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों इंटरव्यू लेटर जारी कर दिए हैं। इन अभ्यर्थियों कें साक्षात्कार 18 जुलाई को आयोजित किए जाने हैं। अभ्यर्थी बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.in

BPSC 66th Exam Interview 2022: बीपीएससी 66वीं परीक्षा के साक्षात्कार 18 जुलाई को, कॉल लेटर जारी

BPSC 66th Exam Interview Letter : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (मुख्य) में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर जारी कर दिए हैं। बीपीएससी 66वीं प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपने इंटरव्यू कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं। बीपीएससी 66वीं प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 18 जुलाई को होने वाले क्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रोफार्मा में प्रपत्र भरकर अपने साथ ले जाना होगा।

BPSC 66th Exam Interview Letters 2022बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आवेदन पत्र का सार प्रपत्र-1 एवं विभिन्न सेवाओं/ पदों के लिए अधिमानता प्रपत्र - II उपलब्ध करा दिया गया है जिसे उम्मीदवार भरकर इंटरव्यू के दिन अपने साथ लाएं। अधिमानता जमा करने के बाद उसमें कोई परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीपीएससी 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 689 पदों पर नियुक्ति की जानी है

इससे पहले बीपीएससी 66वीं परीक्षा के तहत कई अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 18 मई से 22 जून 2022 तक आयोजित किए गए थे। बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 22 जून तक साक्षात्कार में शामिल होने वाले 1828 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र जारी कर दिए गए।


Comments

Popular posts from this blog

पिता को नौकरी दिलाने में पुत्र ने अपना करियर दांव पर लगायाः होमगार्ड बहाली में बाप के बदले दौर लगा रहा बेटा गिरफ्तार